27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा श्रीराम जानकी मठ

जौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा श्रीराम जानकी मठ

# मठ की साध्वी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी कस्बा अंतर्गत श्रीराम जानकी मठ बम्बावन रह रही एक साध्वी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी दिया।साध्वी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया।

शनिवार की सुबह श्रीराम जानकी मठ बम्बावन पर रह रही 48 वर्षीय साध्वी इंद्रावती दास को अज्ञात बदमाशों ने लक्ष्य साधकर गोली चला दी। जिससे एक गोली साध्वी के बाएं तरफ सीने में जा लगी व दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई। गोली की तड़तड़ाहट सुन मौके एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने साध्वी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बताया कि एक गोली बाएं तरफ सीने में लगी है व दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई है। स्थिति नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मौके पर 32 बोर के दो खोखे भी मिले है।जांच की जा रही है अभी कोई तहरीर नही पड़ी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220188
Total Visitors
675
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This