जौनपुर : गौ आधारित समग्र विकास विषय पर आयोजित हुआ संवाद कार्यक्रम
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव स्थित बृहद गौशाला परिसर में गुरूवार को गांव के समग्र विकास से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यमिता के साथ गांव के विकास, किसान और किसानी को सम्मान तथा तकनीकी सहायता, परंपरागत एवं जैविक खेती विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

उद्यमिता के साथ समग्र गांव के विकास की अवधारणा विषय पर राधेश्याम दीक्षित तथा समाजसेवा के मूल तत्व तथा सर्वोदय आधारित विकास विषय पर रामधीरज भाई ने विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में कमला सिंह तरकश ने ग्राम संसद क्यूं और कैसे तथा युवा देश के भविष्य विषय पर संवाद किया। इसके अलावा किसान और किसानी को सम्मान तथा खेती में तकनीक की आवश्यकता विषय पर अमित परमार और परंपरागत, प्राकृतिक और जैविक खेती विषय पर महेंद्र सिंह और गिरजा शंकर मौर्या तथा महिला स्वावलंबन विषय पर संध्या सिंह सुमन ने विस्तार से प्रकाश डाला।


















