जौनपुर : ग्राम पंचायत कुधुआ में लगा गंदगी का अम्बार

जौनपुर : ग्राम पंचायत कुधुआ में लगा गंदगी का अम्बार

# संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से ग्रामीण हलकान, जिम्मेदार बेपरवाह

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  ग्राम पंचायत कुधुआ में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में सफाई नहीं कराए जाने से जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नाले-नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार प्रधान व जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन साफ सफाई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। गांव में गंदगी पसरी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियां फैल रही  हैं।

बताया गया है कि लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण लोगों को कचरे के ढेरों के ऊपर से होकर निकलना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है, क्योंकि कचरे में पानी भर जाने से बदबू आते रहती है। लंबे समय से सफाई नहीं कराए जाने के कारण नाले, नालियों के कचरे से अटे हुए हैं। नालियों में इतना कचरा भरा है कि पानी की निकासी नहीं हो पाती है और घरों का गंदा पानी सड़क के ऊपर होकर बहता रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा ग्राम विकास के लिए पर्याप्त राशि भेजी गई है लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा उसका उचित इस्तेमाल नहीं किया है और सिर्फ कागजों में ही राशि का बंदरबांट कर लिया गया। सड़कों पर खुले में लोग शौच कर रहे हैं जबकि गांव में सामुदायिक शौचालय है परंतु उस पर ताला बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय पर एक कर्मचारी की नियुक्ति भी है वह फ्री में वेतन ले रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम में फैली गंदगी को तुरंत साफ कराए जाने की मांग की है जिससे कि लोगों को संक्रमित बीमारी फैलने से बचाया जा सके।
Previous articleजौनपुर : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित
Next articleजौनपुर : पूर्व चिकित्साधिकारी से खाली कराया गया सरकारी आवास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?