जौनपुर : ग्राम प्रधान ने कराया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

जौनपुर : ग्राम प्रधान ने कराया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका24×7
                मुफ्तीगंज विकास क्षेत्र के मुर्तजाबाद ग्राम प्रधान संजय यादव ने बृहस्पतिवार की सुबह डेंगू के प्रकोप को देखते हुए घर-घर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। बढ़ते डेंगू संक्रमण को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा दवा छिड़काव की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि जनपद में डेंगू अपना तेजी से पांव पसार रहा है ऐसे सरकार द्वारा जनपद भर में एंटी लार्वा दावा के छिड़काव का काम तेजी से किया जा रहा है। गांव के प्रधान होने के नाते मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने गांव को कैसे डेंगू व अन्य घातक बीमारियो से रोकथाम की जाए। दवा छिड़काव का काम समय-समय पर होता रहेगा।सफाईकर्मी कोमल ने हर घर छिड़काव की बखूबी जिम्मेदारी को निभाया।
Previous articleजौनपुर : कायस्थ समाज ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को दिया श्रद्धांजलि 
Next articleजौनपुर : शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में बनेगी पूर्वांचल की पहली स्पोर्ट्स एकेडमी- रमेश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?