36.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान का हुआ शुभारंभ

# तिरंगा यात्रा के माध्यम से सपाईयों ने किया स्वतंत्रता दिवस को अविस्मरणीय बनाने की अपील

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरुआत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पदयात्रा की गई।

नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अंबेडकर जी के प्रतिमा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहीं खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज लोगों को प्रदान किया गया और अपने-अपने आवास पर झंडारोहण की अपील भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजनों मुलाकात किया। ज्ञातव्य है कि 8 अगस्त 1942 की रात में ही गांधी जी ने “अग्रेजों भारत छोड़ों” की ललकार के साथ “करो या मरो” का मंत्र दिया था। 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के दमनचक्र के मुकाबले तब समाजवादियों ने आंदोलन की कमान सम्हाली और जयप्रकाश नारायण, डॉ राममनोहर लोहिया, अरूणा आसफ अली एवं ऊषा मेहता आदि ने जनता को जागरूक करने तथा आंदोलन को गति देने का काम किया। अगस्त क्रांति के चलते ही भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली।

लालबहादुर यादव ने अगस्त क्रांति की याद को अविस्मरणीय बनाने के लिए 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरुआत नगर के साथ साथ गांवों मे भी पार्टी के विधायक, नेताओं, पदाधिकारी द्वारा चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, राजन यादव, राजेश यादव, रुक्सार अहमद, विवेक रंजन यादव, पूनम मौर्या, प्रदीप यादव, गप्पू मौर्या, विजय सिंह बागी, शिवजीत यादव, गुड्डू सोनकर, शेखू खाँ, डॉ जंग बहादुर यादव, आशा राम यादव, डॉ अमरबहादूर यादव, ऋषि यादव, मनोज मौर्या, आरिफ हबीब, सुभाष पाल, नासिर खाँ, मालती निषाद, शिवप्रकाश गिरि, सोनी यादव, धर्मेंद्र सोनकर, राकेश यादव, राजेंद्र यादव, राजमणि यादव, हृदय नरायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37261329
Total Visitors
813
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This