जौनपुर : चकरोड पटवाने के चक्कर में प्रधान पति को ग्रामीणों ने पीटा

जौनपुर : चकरोड पटवाने के चक्कर में प्रधान पति को ग्रामीणों ने पीटा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के मलहज गांव में चकरोड पटवाने गये प्रधानपति को ग्रामीणों ने पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त गांव निवासी प्रधानपति सरबजीत बिंद रविवार की सुबह गांव में बगैर पैमाइश के चकरोड पटवा रहे थे। जिसे रोकने गये गांव के लोग तो उनकी कहासुनी हो गयी। मामला बढ़ने पर गांव के लोगों ने प्रधानपति की जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रधान पति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान पति से तहरीर लेकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधानपति को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?