जौनपुर : चन्दवक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में थानाध्यक्ष चंदवक के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 22/22 में भादवि की धारा 279, 337, 338, 304A एंव 427 से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवान्श सिंह पुत्र राकेश सिह निवासी विशुनपुर लेवरूआ थाना को गोमती पुल से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।