जौनपुर : चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
हत्या कर शव जलाने के मामले में चार आरोपितों पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कहा है कि आरोपितों का एक गैंग है जो सुनियोजित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। गैंग का मुखिया मनीष पाल उर्फ रितिक पाल निवासी पहड़िया लालपुर वाराणसी है।

















