जौनपुर : चार शातिर चोर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गहने, नकदी व गांजा बरामद
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शहर कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के बड़ी मात्रा में गहने, नगदी व गांजा बरामद किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह शुक्रवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान स्वाट और सर्विलांस टीम भी आ गई और मुखबिर की सूचना पर नखास तिराहा पर वाहनों और संदिग्ध लोगोें की चेकिंग करने लगे, तभी चार लोगों को पकड़ा गया।

















