जौनपुर : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, पांच घायलों में 3 जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, पांच घायलों में 3 जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र स्थित रानीमऊ गांव में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए जिसमें से 3 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इसे जमीनी विवाद बताया है जबकि एक पक्ष का कहना है कि मारपीट की वजह चुनावी रंजिश है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

रानीमऊ गांव में सोमवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हाथापाई के बाद यह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से 70 वर्षीय शोभावती, 24 वर्षीय शैलेश गुप्ता, 20 वर्षीय कमलेश गुप्ता और दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय शोभनाथ यादव और 22 वर्षीय आलोक यादव शामिल हैं। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल शोभावती, कमलेश और शैलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गुप्ता परिवार के मुताबिक उन पर चुनावी रंजिश के चलते हमला किया गया है हालांकि पुलिस इसे जमीनी विवाद बता रही है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Previous articleजौनपुर : रासेयो के तहत शिया पीजी कॉलेज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Next articleजौनपुर: “एक शाम आजादी के गुमनाम वीरांगनाओं के नाम”
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?