जौनपुर : चेयरमैन पति के खातों से जालसाज ने उड़ाए दो लाख दस हजार

जौनपुर : चेयरमैन पति के खातों से जालसाज ने उड़ाए दो लाख दस हजार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              साइबर जालसाजों ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के पति भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल के दो खातों से दो लाख दस हजार रुपए पार कर दिया। भुक्तभोगी ने शुक्रवार को घटना की तहरीर साइबर सेल और बैंक के शाखा प्रबंधक को दी।

प्रदीप जायसवाल भाजपा नेता, चेयरमैन प्रतिनिधि और व्यापारी हैं। उनका नगर की एचडीएफसी और पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता संचालित है। बताते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाते से जालसाजों ने 31 जुलाई से तीन अगस्त के बीच चार बार में दस- दस हजार रुपए निकाल लिए। जबकि एचडीएफसी बैंक में संचालित खाते दस- दस हजार रुपए 17 बार निकाले गए। शुक्रवार को जब उन्होंने अपने मोबाइल पर आए हुए मैसेज पर नजर डाली तो बैंक खातों से निकाले गए रुपयों का विवरण देख दंग रह गए। बैंक पहुंचकर पूरी जानकारी देते हुए खाते का संचालन बंद कराया। भुक्तभोगी भाजपा नेता ने घटना की तहरीर साइबर सेल को दी है।
Previous articleजौनपुर : अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव को मातृशोक, संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Next articleजौनपुर : राष्ट्रीय साहित्य पीठ से हुए सम्मानित रमेश चंद सेठ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?