जौनपुर : चोरी के सामान के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
बरईपार।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने चोरी के सामान के साथ बुधवार भोर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

गत दो जून की रात को कताहित खास गांव निवासी हरिपाल पुत्र रूरी अपने पूरे परिवार के साथ घर के बाहर द्वार पर सो रहे थे। रात में घर के पीछे लगे दरवाजे के ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर मे रखे लोहे के संदूक को तोड़कर उसमें रखी सोने की अंगूठी, चैन, बिछिया, टप्स, मांगटीका, मार्कशीट, बैक पासबुक समेत लाखो का सामान लेकर फरार हो गए थे। सुबह उठने पर घर के अंदर जाने पर चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास में लगी हुई थी।


















