जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी पोस्टमास्टर की छत से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों ने कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार खलीलपुर गांव के निवासी 45 वर्षीय शशिकांत उर्फ मुन्ना रविवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चले गए। सोमवार के भोर मे परिजन किसी कार्य से घर के पीछे गए तो देखें मुन्ना छत से गिरे पड़े थे और गंभीर रूप से घायल अवस्था पड़ा था, जिस पर परिजन तत्काल प्राइवेट वाहन से जिला हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटना को लेकर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया। बता दें कि शशिकांत सिंह उर्फ मुन्ना खलीलपुर पोस्ट ऑफिस के पद पर तैनात सेवा दे रहे थे। पोस्ट मास्टर की मौत की खबर लगते ही सभी डाकखाने में शोक सभा कर बंद कर दिया गया।