जौनपुर : छात्रों को अनुशासित एवं संयमित करने का बेहतर माध्यम है स्काउट गाइड- डॉ अज़ीम अनवर 

जौनपुर : छात्रों को अनुशासित एवं संयमित करने का बेहतर माध्यम है स्काउट गाइड- डॉ अज़ीम अनवर 

# अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में चल रहा है स्काउट गाइड शिविर 

शाहगंज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत मजडीहा गांव स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन रविवार को राज्यसभा के अवर सचिव का आगमन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अवर सचिव डॉ. अजीम अनवर खान ने दिन की शुरुआत ध्वजारोहण कर की।
स्काउट गाइड छात्रों ने मार्चपास्ट कर उन्हें सलामी दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे छात्रों में अनुशासन और संयम का गुण आता है। उन्होंने गुणवत्तापरक शिक्षा पर अमल करने और मानवता की सेवा में समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव मिर्जा अजफर बेग, मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्रबंधक अल्तमश बरलास ने शिविर का निरीक्षण कर छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय ने आभार ज्ञापित करते हुए छात्रों को समर्पण, त्याग और सहयोग की भावना जगाने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता आशीष कुमार अस्थाना, लालचंद, अनुराग, अनुपम मौजूद रहे। शिविर के संचालन में जिला संगठन आयुक्त राकेश मिश्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अफशा तरन्नुम, ट्रेनिंग काउंसलर अंबुज सिंह, सहायक प्रशिक्षक अशोक गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Previous articleजौनपुर : सेंट थॉमस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
Next articleजौनपुर : गरीब असहाय लोगों में समाजसेवी ने किया कम्बल वितरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?