जौनपुर : छात्रों ने रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

जौनपुर : छात्रों ने रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                 वोट करें वफादारी से, चयन करें समझदारी से, आपकी समझदारी रंग लाएगी, देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। इस प्रकार के स्लोगन व नारे लिखे बैनरों को लेकर क्षेत्र के ताखा पश्चिम स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने रैली निकालकर गावों में लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि अगर सभी मत का प्रयोग करें और मत के द्वारा सही व्यक्ति को चुनें तो देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सभी को जाति, धर्म, मजहब को भुलाकर मतदान कर सही व्यक्ति को चुनना चाहिए। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ राम शब्द यादव ने छात्रों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Previous articleजौनपुर : लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट में दो भाई घायल
Next articleजौनपुर : पूजा-अर्चना व हवन के साथ हुआ रुद्राभिषेक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?