जौनपुर : जन आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
# जन आरोग्य मेले का राज्यमंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने आज अपने विधानसभा के ग्राम रामपुर हिसामपुर स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मेले में आई हुई गर्भवती महिलाओं गोद भराई की रस्म की गई। गोद भराई में उनको समुचित आहार का एक पैकेट राज्य मंत्री द्वारा दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आरोग्य मेले में राज्य मंत्री द्वारा आयुष्मान कार्ड भी बांटा गया
आरोग्य मेले में आए हुए ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि कि हर रविवार को उत्तर प्रदेश की सरकार हर ब्लॉक में सीएससी पर जन आरोग्य मेला लगाती है जिसमें सभी प्रकार के दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएंगी। आंखों की जांच होगी और सभी प्रकार की जांच मरीजों की की जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा गरीब से गरीब आदमी भी अपना सभी प्रकार का इलाज करा सकता है उनको पूरी सुविधा दी जाएगी।

















