जौनपुर : जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य- संजीव गौड़

जौनपुर : जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य- संजीव गौड़

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गौड़ की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सादनपुर में चौपाल का आयोजन कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी। चौपाल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज के 13 छात्रों और गणेश दत्त महाविद्यालय के 10 छात्रों को टेबलेट वितरण करने के साथ प्राथमिक विद्यालय सादनपुर में पौधरोपण भी किया गया।

राज्य मंत्री ने चौपाल में गोद भराई अन्नप्राशन कराया साथ ही सिराज ए हिन्द एवं गुलाब जल का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांगजन पेंशन का सत्यापन भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : खिलाड़ी होते हैं युवाओं के रोल मॉडल- राज्यपाल
Next articleजौनपुर : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?