जौनपुर : जनता एक्सप्रेस ट्रेन रद्द, दो जोड़ी ट्रेनों का बदला रूट

जौनपुर : जनता एक्सप्रेस ट्रेन रद्द, दो जोड़ी ट्रेनों का बदला रूट

# खेतासराय स्टेशन की लूप लाइन पर कार्य के चलते 1 जून से 7 तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

# वाराणसी से जौनपुर- शाहगंज के बजाय जंघई, प्रतापगढ़, रायबरेली होकर चलेंगी ट्रेनें

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  वाराणसी-शाहगंज रूट के खेतासराय स्टेशन पर रेल दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के चलते एक जून से छह जून तक खेतासराय रेलवे स्टेशन पर न तो कोई ट्रेन रुकेगी और न ही क्रॉसिंग होगी।

यह जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि खेतासराय स्टेशन की लूप लाइन पर रेल लाइन संबंधित कार्य होने हैं। इसके चलते 1 जून से 7 तक 7 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। किसके कारण एक जोड़ी गाड़ी रद्द रहेगी, जबकि जौनपुर, शाहगंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी रेलगाड़ियां के रूट में परिवर्तन किया गया है। ये रेलगाड़ियां वाराणसी से जौनपुर-शाहगंज के बजाय जंघई, प्रतापगढ़, रायबरेली होकर चलेंगी।
Previous articleजौनपुर : ओवरलोड पकड़ी गई 59 ट्रकें, 22 लाख लगाया गया जुर्माना
Next articleजौनपुर : डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में चली गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?