34 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : जनपद के समस्त बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

जौनपुर : जनपद के समस्त बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के बैंकों में चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही। शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया। वहीं आम जनमानस को जागरूक करने के लिए बताया गया है किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचित कर अपराध को घटित होने से बचाएं। आपकी जागरूकता से अपराध पर अंकुश लग सकता है और सभी सुरक्षित रह सकते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37248808
Total Visitors
975
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This