जौनपुर : जन्मदिवस पर समाजसेवी विक्रम ने किया रक्तदान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद् के पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार गुप्त ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना जन्मदिन सेवा कार्य करके मनाया।जिसमें सर्वप्रथम सुबह गौशाला जाकर गायों को गुड़ खिलाया और गौशाला में भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए 2 पंखा दान किया। उसके पश्चात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में गरीब, असहायों के लिए रक्तदान किया।


















