जौनपुर : जमीनी विवाद में दबंगों ने फूंका मढ़हा

जौनपुर : जमीनी विवाद में दबंगों ने फूंका मढ़हा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के नदौली गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में दबंगो ने एक मढहे में आग लगा दी। पुलिस तहरीर लेकर छानबीन कर रही है।
नदौली गांव निवासी राम अचल गौतम और हीरालाल यादव पक्ष के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में मंगलवार को हीरालाल यादव पक्ष के लोगो ने रामअचल गौतम पक्ष के मढहे में आग लगा दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए लात घुसों से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाई। पीड़ित राम अचल ने घटना की बाबत तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। समाधान दिवस में मामला आया था दोनों पक्षों से पैमाईश होने तक यथा स्थिति रखने रखने के किए कहा गया था। एक पक्ष ने मढहा रख दिया तो दूसरे पक्ष ने आग लगा दी। मामले में विधिक कारवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : लोकमंगल के पत्रकार थे देवर्षि नारद- डॉ मनोज मिश्र
Next articleसमाज में सकारात्मकता फैलाने वाली लेखनी की जरूरत- पवनपुत्र बादल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?