जौनपुर : जमीनी विवाद में सगे भाई ने भाई पर ताना तमंचा
# दूसरे भाई ने तमंचा छीन कर किया पुलिस के हवाले
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत पोरई कलां गांव में एक जमीनी विवाद में जहां दो सगे भाइयों ने मारपीट के दौरान एक ने तमंचा तान दिया वहीं दूसरे ने उसे छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार की अपरान्ह की है।उक्त गांव निवासी किशोर यादव व अखिलेश उर्फ मोदे यादव समेत सगे भाइयों में जमीनी विवाद चल रहा है।



















