जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, नौ घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, नौ घायल

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

उक्त गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से अरविंद कुमार (32), खुशी (11), विनोद (21), ओम कला (28) व दूसरे पक्ष से विरंजन (18), संगीता (40), राहुल (23), अमन (19), विशाल (17) घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां अरविंद व खुशी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : विकास खण्ड सोंधी में बन रहे खेल के मैदान का डीएम ने किया निरीक्षण
Next articleजौनपुर : लगातार तीसरे दिन अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?