जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, किशोरी समेत दस लोग घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, किशोरी समेत दस लोग घायल

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के बरौली गाँव निवासी दो पक्षों में हुई मार पीट में दस लोग घायल हो गये। घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

घटना में प्रथम पक्ष से विजय बहादुर 46 वर्ष, नन्हे 50 वर्ष, सिंह बहादुर 38 वर्ष, जीत बहादुर 40 वर्ष, अखिलेश 22 वर्ष तथा शिवानी 17 वर्ष जबकि दूसरे पक्ष से रामसमुझ 29 वर्ष, फूलचंद 50 वर्ष, गीता 35 वर्ष तथा पृथ्वी बाल 35 वर्ष घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने घटना के बाबत बताया कि दोनों पक्ष जमीन के सीमांकन के दौरान मंगलवार को भी विवाद कर लिया था। घायलों के उपचार व मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया था किन्तु घायल बगैर मेडिकल कराए ही भाग गये।
Previous articleजौनपुर : अफवाहों की जगह अपने कैरियर पर दें ध्यान- एसडीएम
Next articleजौनपुर : पखवारे भर से बीएसएनएल सेवा ठप्प, उपभोक्ताओं में रोष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?