जौनपुर : जमुनियां मंडल में चलाया गया लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान

जौनपुर : जमुनियां मंडल में चलाया गया लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा जमुनियां मंडल के बूथ नम्बर 308, बूथ नम्बर 117 बूथ नम्बर 118 दीपाईपुर में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिंद के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके आवास पर स्टीकर लगाकर पत्रक देकर सरकार की नीतियों को बताया गया।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जमुनियां मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैं और पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही हैं एवं इस बार जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र से कमल खिलकर पूरे जौनपुर जिले की विधानसभा नौ सीटो पर भाजपा गठबंधन की विजय होगी।

बच्चा भइया ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने गांव गरीब किसान व आम जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ सभी धर्मों व वर्गों के लोगो को मिला है पहली बार किसी सरकार ने आम नागरिकों के हित के लिए कार्य किया है।मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिंद ने कहा कि आज जिनके पास रहने के लिए छत मकान नहीं था उन्हें भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना देकर मकान का मालिक बनाने का काम किया है। हजारों परिवार को उज्वला योजना, शौचालय निर्माण सहित अनेक लाभ मिला।
भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि इस बार शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भारी मतों से जीतेगी। मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि रविवार 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे सबरहद ग्राम सभा में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा आप सभी कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील हैं। जनसंपर्क अभियान में बूथ अध्यक्ष अच्छे लाल बिंद, बूथ अध्यक्ष फिरतु राम, रामधारी बिंद, राम सिंगार प्रजापति, संदीप प्रजापति, विनय बिंद, संजय बिंद, धर्मराज, युधिष्ठिर बिंद, विवेक विश्वकर्मा, अवनीश यादव, सुभाष गुप्ता, रवि सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, राजू जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर जताया सुरक्षा का भरोसा
Next articleजौनपुर : श्रीमाली महासभा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?