जौनपुर : जर्जर भवन का बारजा गिरा, एक मजदूर घायल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला मोहल्ले में मंगलवार की तड़के एक जर्जर मकान का बारजा गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के ठीक पीछे नवाब यूसुफ रोड पर चांद मेडिकल स्टोर के पास घनश्याम साहू पिता स्व. छोटेलाल साहू का मकान है स्थानीय लोग बताते हैं कि यह करीब 80 वर्ष पुराना मकान है और यह मकान काफी जर्जर हो चुका था।

परिवार की आपसी खींचतान की वजह से इसका मरम्मत व देखभाल ना होने से इसका बारजा काफी कमजोर हो गया था। जो अचानक मंगलवार की भोर में लगभग 5:00 बजे भरभरा कर गिर गया जिससे उसी के नीचे बैठा हुआ एक मजदूर छुट्टन उम्र 45 वर्ष मोहल्ला सिपाह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल इलाज हेतु ले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।


















