जौनपुर : ज़ेब्रा सर्वधर्म सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण 10 दिसम्बर तक

जौनपुर : ज़ेब्रा सर्वधर्म सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण 10 दिसम्बर तक

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              दहेज रहित- आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करने हेतु कृत संकल्पित जनपद की सामाजिक संस्था “ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट” के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया है कि आगामी 18 दिसम्बर 2022 को आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावक विवाह हेतु पंजीयन संस्था के जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर स्थापित सम्पर्क केंद्रों पर 10 दिसम्बर 2022 तक अवश्य करा लें।
 
संगठन के सदस्यों ने हिन्दू एवं मुस्लिम धर्म की विभिन्न जातियों के लोगों से आह्वान किया है कि सामूहिक विवाह में ही अपना स्वाभिमान है। अतः अपने समाज के विवाह योग्य लड़के लड़कियों के परिवारों से सम्पर्क कर संस्था के मंच से उनकी शादी सम्पन्न करवाने में सभी नवयुगलों को प्रोत्साहन दें तथा साथ ही साथ परिणयोत्सव के इस महायज्ञ में अपना-अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर संगठन के सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करें।
Previous articleजौनपुर : निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युतकर्मी और भुगत रहे दर्जनों गांव के ग्रामीण 
Next articleजौनपुर : सराय मोहिउद्दीनपुर धान क्रय-केंद्र पर पहले दिन हुई 70 कुंतल खरीद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?