जौनपुर : जिला बदर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर अधिनियम में निरुद्ध जिला बदर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जहां से न्यायालय ने जेल भेजा।बडा़गांव निवासी शेरू कुरैशी उर्फ जैनुद्दीन पुत्र बेचू कुरैशी पर स्थानीय कोतवाली व सरपतहां थाने पर गोवध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम, जान से मारने का प्रयास आदि गम्भीर धाराओं में पांच मुकदमा पंजीकृत है। जिस पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दिया। जो घर में ही मौजूद रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।