जौनपुर : जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए योग ही सर्वोत्तम- अशोक खरवार

जौनपुर : जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए योग ही सर्वोत्तम- अशोक खरवार

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   योग न सिर्फ मनुष्य के मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है बल्कि यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है। योग से मनुष्य का मन शांत रहता है और उसे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद होती है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर अशोक खरवार ने बाबा अमरनाथ की यात्रा से लौटे दर्शनार्थियों के सहभोज के दौरान कही।
नगर के एक होटल में बाबा अमरनाथ की यात्रा से लौटे सभी दर्शनार्थियों के लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा एक सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सम्भ्रान्त एवं योगाचार्यो ने अपनी सहभागिता दी। योग से जुड़े योगाचार्यो ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विद्या हमारे देश के प्राचीन ऋषि मुनियों की देन है जिसे आज पूरा विश्व अपना कर स्वास्थ्य लाभ ले रहा है, यह बिना पैसा खर्च किए मिलने वाली औषधि है।भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने अमरनाथ यात्रा के अपने सुखद अनुभव को लोगों के साथ साझा किया तो कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने इस यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रदीप जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजकुमार मिश्रा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सरकारी विधिवेत्ता गौरव चतुर्वेदी, श्रीमती राजदेई महिला डिग्री कालेज के प्रबंधक डाॅ आरपी सिंह, योगगुरु ओम प्रकाश चौबै, शिवकुमार यादव, अधिवक्ता राजदेव यादव, सुनील अग्रहरि, रूपेश जायसवाल, अक्षत अग्रहरि, सुशील सेठ बागी, बालयोगी करन गुरु, हनुमान प्रसाद, आदि गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Previous articleसुल्तानपुर : कवि जटायु के जन्मदिन साहित्य दिवस पर होगा भव्य आयोजन, 22 विभूतियां होंगी सम्मानित
Next articleजौनपुर : कलेक्ट्रेट के पांच कर्मचारी बने प्रशासनिक अधिकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?