जौनपुर : जुआ खेलते हुए 06 जुआरियों गिरफ्तार
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका24×7 आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर सदानन्द राय ने मुखबिर की सूचना पर अपने हमराहियों के साथ गड़ियां गांव स्थित बगीचे से 06 जुआरियों को ताश, नकदी 2600/ रुपये व 05 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
















