जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी की जेजे विंग ने वितरित किया शिक्षण सामग्री

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी की जेजे विंग ने वितरित किया शिक्षण सामग्री

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने मंगलवार को जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी का वितरण किया। यह कार्यक्रम नगर के पुरानी बाजार स्थित आदर्श शांति शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने जूनियर जेसी सदस्यों के उत्साह की सराहना की।जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा जूनियर जेसी विंग के लिए तीन से नौ जुलाई तक विशेष सप्ताह “थैंक यू” का आयोजन किया गया है।

इसके तहत तीसरे दिन आदर्श शांति शिक्षण संस्थान में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी के तौर पर कॉपी, पेंसिल, जीमेट्री बॉक्स आदि वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जूनियर जेसी विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाकर उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ने लिखने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि और संस्थान के निदेशक सचिन वर्मा ने सभी जेजे सदस्यों को शुक्रिया कहा। पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और स्टेशनरी और कॉपी किताब मिलने से उनमें पढ़ाई को लेकर नई ललक पैदा हो जाती है। कार्यक्रम में जेजे सचिव अश्विनी यादव, रोमिल अग्रहरि, रौनक मोदनवाल समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
Previous articleजौनपुर : किशोर हुआ जालसाजी का शिकार, खाते से उड़ाए 34हजार रुपये
Next articleजौनपुर : पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- डॉ तबरेज़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?