जौनपुर : जौनपुर-भदोही मार्ग पर गड्ढा देख डीएम ने जताई नाराजगी, एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण 

जौनपुर : जौनपुर-भदोही मार्ग पर गड्ढा देख डीएम ने जताई नाराजगी, एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को जौनपुर-भदोही मार्ग का निरीक्षण किया गया। यहां सड़क पर गड्ढे मिले, जिस पर नाराजगी जताते हुए सड़क विभाग के एक्सईएन को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में चार दिन के भीतर सड़क गड्ढामुक्त कर अवगत कराया जाए। इस अवसर पर सूरज बिल्डर के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह उपस्थित रहे।
बरसठी ब्लाक के ग्राम पंचायत हरिद्वारी में शनिवार चल रहे जल जनजीवन मिशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गति धीमी पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कंपनी के द्वारा 43 गांव में डीपीआर स्वीकृत होने के बावजूद कार्य नहीं शुरू किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। एफकॉन कंपनी के विरुद्ध पत्र लिखने के निर्देश दिए। सीडीओ को निर्देशित किया कि नोडल अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मंगवाई जाए। इस अवसर पर सीनियर इंजीनियर अमित तिवारी, इंजीनियर अनिकेत निमकर आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बेटी पैदा होने पर शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक 
Next articleसोनभद्र : फर्जी दस्तावेज के सहारे 26 साल से नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक की खुली पोल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?