जौनपुर : टीचर प्रीमियम लीग मैच में पाराकमाल ने मारी बाजी

जौनपुर : टीचर प्रीमियम लीग मैच में पाराकमाल ने मारी बाजी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के मैदान में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खण्ड स्तरीय टीचर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन न्याय पंचायत पाराकमाल और भादी के बीच लीग मैच खेला गया। जिसमें पाराकमाल की टीम ने आठ विकेट से लीग मैच जीत लिया।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शाहगंज ब्लाक के भादी न्याय पंचायत और पाराकमाल न्याय पंचायत के शिक्षकों के बीच लीग मैच खेला गया। भादी न्याय पंचायत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। विवेक ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। पाराकमाल के योगेश ने तीन विकेट और सुजीत ने एक विकेट लिए। जवाब में पाराकमाल की टीम ने सुजीत के नाबाद 31 रन की आतिशी पारी व संजीत के 12 रनों के नाबाद पारी से 8 ओवेरो में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुस्कार सुजीत सोनकर को दिया गया। स्कोरर उमेश राव और अम्पायर हेमेन्दू सिंह, संदीप सिंह रहे। इस दौरान शाहगंज ब्लॉक के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : विशेष सचिव पशुधन ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
Next articleसुल्तानपुर : अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के महामंत्री बने प्रोफेसर डी के त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?