जौनपुर : ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के जंघई जौनपुर रेल मार्ग पर स्थित रामपुर चौथार गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।क्षेत्र के भटहर गांव निवासी प्रभावती देवी (55) पत्नी स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्रवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थीं।

देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने लगे। लेकिन उनका पता नही चला। इस बीच रेलवे लाइन पर रात में उनका शव मिला। वह रेलवे लाइन तक कैसे पहुंची यह किसी को पता नही चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि जन चर्चा रही कि महिला ने गृहक्लेश से ऊबकर आत्मघाती कदम उठाया हैं। वहीं परिजनो का कहना है की महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है
इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


















