जौनपुर : ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा पहुंचा दिल्ली दरबार

जौनपुर : ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा पहुंचा दिल्ली दरबार

# महामहिम, प्रधानमंत्री व रेलमंत्रालय कार्यालय को सौंपा गया पत्रक

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  केराकत रेलवे संघर्ष समिति केराकत रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव को लेकर आगामी 20 सितंबर को आमरण अनशन करने जा रहा है तो डोभी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव को लेकर बोडसर निवासी समाजसेवी अजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील कर डोभी की जनता से समर्थन मांग रहे है।पिछले एक सप्ताह से दो पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से डोभी व केराकत के जनता के बीच ट्रेनो के ठहराव को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।

इसी बीच समाजसेवी अजीत सिंह दिल्ली पहुंच महामहिम, प्रधानमंत्री व रेलमंत्रालय कार्यालय में ट्रेनों के ठहराव को लेकर पत्रक सौंप डोभी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट घर समेत तमाम ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। श्री अजीत सिंह ने राष्ट्रपति भवन के सामने खड़े होकर डोभी वासियों को एक वीडियो जारी कर संदेश दिया कि आपका मुद्दा दिल्ली के दरबार में पहुंच चुका है जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म हो उठा।बहरहाल ट्रेनों के ठहराव को लेकर 3 सितंबर को होने वाली डीआरएम की बैठक में तय किया जायेगा किस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव किया जायेगा।
Previous articleजौनपुर : कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : नर्सिंग होम के निदेशक को मिली जान से मारने की धमकी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?