जौनपुर : ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म, सोशल मीडिया पर पोस्टर वार
# केराकत रेलवे समिति करेगा अनशन तो अजीत सिंह ने भी भरी हुंकार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 ट्रेनों के ठहराव को लेकर उस समय केराकत व डोभी की जनता के बीच सोशल मीडिया पर सियासत तेज हो गई जब गुरुवार की दोपहर केराकत डाक बंगले पर पहुंच जन शिकायत की सुनवाई कर रहे मछलीशहर सांसद बीपी सरोज की खबर अखबारों में छपी कि केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का जल्द ठहराव होगा। खबर प्रकाशित होते ही सोशल मीडिया पर सियासत तेज हो गई।
एक तरफ केराकत रेवले संघर्ष समिति ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर 22 सितंबर को भारी संख्या में केराकत रेलवे स्टेशन पर पहुंच आमरण अनशन को सफल बनाने की अपील की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर समाजसेवी अजीत सिंह ने भी डोभी की जनता से मिशन रेलवे स्टेशन का पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थन की अपील कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सांसद के द्वारा प्रमुख ट्रेनों का ठहराव केराकत रेलवे स्टेशन को होगा या डोभी रेलवे स्टेशन को या चुनावी घोषणा बन कर रह जायेगा।
इस संदर्भ में जब सांसद बीपी सरोज से टेलीफोनिक वार्ता कर जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि जनता ने मुझे ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्रक दिया जिसे संज्ञान में लेते हुए रेलमंत्री से मिल पत्रक सौप अवगत करा दिया गया है। तीन सितंबर को डीआरएम की मीटिंग है उसमे फैसला किया जायेगा कि कहां ट्रेनों का ठहराव किया जायेगा।
# ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद पैदा कर रहे हैं भ्रम- अजीत सिंह
सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर को लेकर समाजसेवी अजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव व आरक्षण टिकट को लेकर पिछले दो सालों लड़ाई लड़ी जा रही है। 4 महीनों के कड़ी मेहनत कर लगभग हजारों लोगों के हस्ताक्षर कर रेलमंत्री को संबोधित पत्रक तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व सांसद को सौंपा गया था। तत्पश्चात सांसद ने रेलमंत्री से मिल डोभी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से अवगत कराते हुए पत्रक सौप कर रेलमंत्री के साथ खींची गई फोटो व पत्रक सोशल मीडिया पर वायरल भी किए थे बाबजूद इसके भी केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की बात करना कितना सही है जबकि औड़िहार और डोभी रेलवे स्टेशन की दूरी 23 किलोमीटर की है मुझे केराकत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुके इससे मुझे एतराज नहीं है पर सांसद जो केराकत और डोभी की जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे है वह गलत है।सांसद ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा आगे ले जाना चाहते है मुझे लगता है कि डोभी व केराकत की जनता को लालीपाप दे रहे है ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज मैं स्वय देश की राजधानी दिल्ली जा रहा हूं दिल्ली पहुंच शीर्ष नेतृव को पत्रक दूंगा
# केराकत रेलवे स्टेशन पर भी होना चाहिए ट्रेनों का ठहराव- एड अनिल गांगुली
सोशल मीडिया पर हो रहे पोस्टर वार पर पलटवार करते हुए केराकत रेलवे संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एड. अनिल सोनकर गांगुली ने बताया कि डोभी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव हो उससे हम लोगो को कोई एतराज नहीं है पर केराकत तहसील मुख्यालय होने के नाते यहां पर भी ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। जब बीपी सरोज सांसद नहीं थे तब यहां पर गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव था जब सांसद बने तो गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया जबकि केराकत तहसील अंतर्गत तीन रेलवे स्टेशन है मुफ्तीगंज, केराकत व डोभी रेलवे स्टेशन पर तीनों स्टेशन उपेक्षा का शिकार है केराकत रेलवे संघर्ष समिति रेलमंत्री को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी को सौंप एक महीना का समय दिया गया है मांग पूरी नही की गई तो 22 सितंबर को केराकत रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन पर क्षेत्रवासियों समेत बैठने को बाध्य होंगे।