अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि डांडिया नाइट “ढोलिडा” की शुरुआत पूर्व अध्यक्षों ने मां भगवती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। आदित्री और अजितेश ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद डांडिया म्यूजिकल थीम पर कई गेम्स आयोजित किए गए जिसमें जेसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अविषि साहू, ख्याति, रक्षा, काव्या, अमृता जायसवाल, दीपा सेठ आदि ने विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव हिमांशु गुप्ता ने किया।