जौनपुर : डीएम ने तहसील, थाने और नगर पालिका का किया निरीक्षण

जौनपुर : डीएम ने तहसील, थाने और नगर पालिका का किया निरीक्षण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को तहसील, कोतवाली और नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। खामियां देख डीएम ने मातहतों को फटकार भी लगाई।
मंगलवार दोपहर तहसील पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी पटलों के कार्यों को देखा। चकबंदी कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव सही न मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। संग्रह अमीनों द्वारा वसूली में लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेंडिंग चल रहे मामलों की फाइलों का निरीक्षण किया। तहसील में निर्माणाधीन कार्यालय के बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि एजेंसी अधूरा निर्माण करके भाग गई, जिसपर एसआईटी की जांच चल रही है। निर्माण पूरा कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी को उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने गार्ड आफ़ आनर दिया। यहां पर डीएम ने रजिस्टर नम्बर चार और आठ, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना, महिला और पुरुष बंदी गृह व कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में अपराधों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि नई सब्जी मंडी स्थित पुलिस बूथ को चौकी के रूप में विस्तार करने की कार्रवाई चल रही है। नगर में जाम की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए पत्र शासन को भेजा गया है। नगर पालिका पहुंचे डीएम ने कार्यालय का निरीक्षण निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पालिका की बन रही दुकानों के निर्माण में गुणवत्ता की जांच की।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, तहसीलदार महेन्द्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार रहे।
Previous articleजौनपुर : पिता करते रहे स्टेशन पर इन्तेज़ार, बेटे की आई मौत की खबर
Next articleजौनपुर : दहेज हत्या के आरोपी को साढ़े दस वर्ष का कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?