खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 डीएसपी शाहगंज अंकित कुमार ने सोमवार को नगर से लेकर आजमगढ़ की सीमा तक पुलिस बल के साथ मार्च किया। इस दौरान युवाओं को अग्निपथ के बारे में समझाया। कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन से आपका भविष्य खुद दांव पर आ जाएगा। डीएसपी के साथ एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। नगर समेत मनेछा, गुरैनी, जपटापुर, फरीदपुर, भदैला, मानी, बरंगी, जमदहां सहित विभिन्न गांवों में जाकर युवाओं को समझाया।