श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने दी पत्रकार स्व. अजय सिंह को श्रद्धांजलि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की जनपद ईकाई के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के असामयिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार स्वामी ने किया।


















