जौनपुर : डीजे की धुन पर नाच रहे बाराती को अवैध तमंचा लहराना पड़ा भारी
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कथौरा सिंगरामऊ से महराजगंज के गद्दोपुर दलित बस्ती मे आयी बारात मे डीजे की धुन पर अबैध तमंचे का प्रदर्शन कर नाचना एक बाराती को भारी पड़ गया। सादी वर्दी मे खड़ी पुलिस ने रंगे हाथ अबैध तमंचा समेत पकड़ लिया। अबैध असलहा प्रदर्शन करते समय सादी वर्दी मे मौजूद पुलिस वाले से नोकझोंक भी हुई उसी समय 112नंबर की पुलिस आ धमकी। पुलिस ने एक को धर दबोचा अन्य साथी भागने मे सफल रहे।


















