जौनपुर : डॉ दिल बदलते है, नेता दल बदलते है और गुरुजन बच्चों की जिंदगी- राजीव गुरु

जौनपुर : डॉ दिल बदलते है, नेता दल बदलते है और गुरुजन बच्चों की जिंदगी- राजीव गुरु

# वंचित बच्चों एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बनेगी योजना

# संस्थान में 900 सौ बच्चो को शिक्षा दीक्षा देने का किया जा रहा है कार्य

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के डेहरी गांव में प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद के नेतृत्व रविवार की दोपहर विशाल भारत संस्थान संगठन की विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विशाल भारत संस्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव गुरूजी ने विशाल भारत संस्थान के पदाधिकारिओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि केराकत क्षेत्र में विशाल भारत संस्थान सेवा द्वारा अनाज बैंक खोला जाय जिससे भूख से पीड़ित वांछित परिवारों की मदद मिल सके कोई भी गरीब असहाय बच्चा भूखा न सो सके।साथ ही ऐसे बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ मुसहर समुदाय के विकास के लिए सेवा योजना की शुरुआत की जाएगी।

विश्व के पहले अनाज बैंक का विस्तार पटल केराकत क्षेत्र में खोला जा रहा है, जहाँ किसी भी परिस्थिति में भूख से पीड़ितों की मदद की जा सके। साथ ही उनको शोषण मुक्त समाज दिया जा सके। सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं साम्प्रदायिक एकता हेतु निरंतर कार्य संस्थान करती रहेगी। राजीव गुरू ने बताया कि संस्थान की शुरुआत 1988 से किया गया है आज देश भर में संस्थान काम कर रही है आज हमारे संस्थान में 900 सौ से अधिक बच्चो को शिक्षा दीक्षा दी जा रही है। हमारे संस्थान में मानवता की सेवा से लेकर राष्ट्र की सेवा के लिए देशसेवक तैयार किये जा रहे हैं, जो किसी भी आपदा के समय सरकार की मदद के लिए तैयार रहेंगे। गांवो में हमारे प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्त्ता तैयार किये जायेंगे। जो किसी भी समय पीड़ित व्यक्तियों की मदद कर सके।

कार्यक्रम में पहुंची विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने बताया कि केराकत क्षेत्र में सेवा विस्तार योजना के तहत सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी रुचि सेवा कार्य में हो, तो सेवा विस्तार योजना कार्यालय में संपर्क कर सकता है। देशभक्त सेवकों की टोली बनाई जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद ने लगभग एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिलो के साथ विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव गुरू का गर्मजोशी से केराकत के सरायबीरू चौराहे पर स्वागत कर डेहरी गांव में आजम खान के घर तक नारा लगाते हुए ले जाया गया। गर्मजोशी से स्वागत से गदगद हुए डॉ राजीव गुरु ने आयोजक समेत समस्त ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी, मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी, अजय सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, ओपी सिंह, मो. अजहरुद्दीन, मोज्जमिल, इरफान, आजम खान समेत भारी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : फिल्मी अंदाज़ में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल
Next articleजौनपुर : अनुराग यादव मनोनीत हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिलामंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?