जौनपुर : डॉ राम मोहन अस्थाना असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित

जौनपुर : डॉ राम मोहन अस्थाना असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर अर्थशास्त्र विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत डॉ राम मोहन अस्थाना का असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र पद पर चयन हुआ है उनके सफलता की सूचना पाकर पूरे महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।

डॉ राम मोहन अस्थाना अपने कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार व्यवहार के कारण तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों यथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अनुशास्ता मंडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, राष्ट्रीय सेवा योजना, एम.आई.काउन्सलर, के सुचारू रूप से संचालन के लिए जाने जाते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह एडवोकेट, प्राचार्य डॉ सुनील प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ ब्रजेंन्द्र सिंह, डॉ धीरेंद्र पटेल, डॉ ओम प्रकाश दुबे, डॉ रेखा मिश्रा, डॉ अशेष उपाध्याय, डॉ प्रवीण सिंह, महाविद्यालय परिवार तथा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के डॉ विजय शंकर तिवारी, कस्तूरीपुर ग्राम प्रधान जावेद अहमद, बृजमोहन गुप्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डॉ अस्थाना को उनकी इस सफलता की ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना दिया।
Previous articleजौनपुर : राज कालेज के नवागत प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण
Next articleजौनपुर : धांधली की आशंका में पीएचडी संघर्ष मोर्चा ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?