जौनपुर : डॉ संदीप पाण्डेय को मिला बेस्ट प्रेसीडेंट ऑफ रीजन का अवार्ड
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जेसीआई संस्था द्वारा वर्ष के मध्य में मण्डल के अध्यायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से मिडकॉन (आतिथ्य) कार्यक्रम का आयोजन चिरकुण्डा बराकर संस्था द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरूलिया नामक जिले में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में सम्मानित सदस्यों के साथ जेसीआई जौनपुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया। जिसमें बेस्ट प्रेसीडेंट ऑफ रीजन का अवार्ड डा. संदीप पाण्डेय, बेस्ट जेसी मेम्बर का अवार्ड आकाश केसरवानी तथा बेस्ट न्यू जेसी का अवार्ड आशुतोष गुप्ता को मिला। पब्लिक रिलेशन एवं जोन के कार्यक्रमों में अधिकतम प्रतिभागिता करने में जेसीआई जौनपुर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मण्डल के इस कार्यक्रम में अन्य कई पुरस्कार अर्जित कर जेसीआई जौनपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मण्डल अधिवेशन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सर्राफ रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष हिमान्शु अग्रवाल रहे।

















