जौनपुर : “तहलका 24×7” की खबर का स्थानीय प्रशासन ने लिया संज्ञान

जौनपुर : “तहलका 24×7” की खबर का स्थानीय प्रशासन ने लिया संज्ञान

# सेनापुर शहीद स्तंभ में लगे राष्ट्रीय ध्वज को झुकाया गया आधा 

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7
         धरती-पुत्र कहे जाने वाले सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश सरकार द्वारा तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया था। राजकीय शोक के बावजूद सेनापुर में बने शहीद स्मारक के शहीद स्तंभ परिसर में लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया नहीं गया था जिसकी खबर “तहलका 24×7” ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसका स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लिया और आनन-फानन में शहीद स्मारक पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया।
खबर प्रकाशित करने का मकसद विसंगतियों को दूर करने का था आखिरकार पूरा हुआ। एक बात मन में खटकती है कि क्या राष्ट्रीय ध्वज को लेकर खबर प्रकाशित नहीं हुई होती तो शायद राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया नहीं गया होता। आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जाता है जबकि शासन द्वारा बकायदा पत्रक जारी कर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जाता है फिर भी जिम्मेदारों की लापरवाही प्रायः देखने और सुनने को मिल ही जाती है।
Previous articleजौनपुर : पम्प हाउस पर सात महीनों से लटका रहा ताला, जिम्मेदार हैं बेखबर
Next articleधरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?