जौनपुर : तहसील दिवस से लेखपाल के नदारद रहने से प्रभावित रही कार्यवाही

जौनपुर : तहसील दिवस से लेखपाल के नदारद रहने से प्रभावित रही कार्यवाही

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    तहसील सभागार में सोमवार को सितंबर महीने के दूसरे सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन हुआ। एडीएम प्रशासन रामप्रकाश ने अध्यक्षता की। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर 26 प्रार्थना पत्र पड़े, जिनमें से 9 का मौके पर निस्तारण हुआ। क्षेत्र के सभी लेखपाल तहसील दिवस से नदारद रहे और फील्ड में सेवाएं दीं। इस बारे में एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लेखपाल ड्यूटी पर हैं और टीमें बनाकर उन्हें क्षेत्र में भेजा गया है, उन्होंने मारपीट के मामले में कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों और सिफारिशों के साथ तहसील भर से लोग पहुंचे, हालांकि संख्या काफी कम रही। कुल 26 प्रार्थना पत्र ही दाखिल हुए जिसमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित कानूनगो, नगर पालिका और पुलिस बल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद रहा।
तहसील दिवस में लेखपालों की नामौजूदगी से कार्य प्रभावित हुआ और कई मामलों का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका। बता दें कि मारपीट की घटना में आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर फील्ड में काम करने का फैसला किया था। इस बारे में एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लेखपाल ड्यूटी पर हैं और टीमें बनाकर उन्हें क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने मारपीट के मामले में कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि महीने के तीसरे शनिवार को छुट्टी होने की वजह से सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
Previous articleजौनपुर : अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
Next articleजौनपुर : मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया ने संयुक्त रूप से मनाया मोदीजी का जन्मदिन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?