जौनपुर : तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के मरही गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत से स्वजनों और गांव में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक मरही गांव निवासी राजेंद्र राजभर का 12 वर्षीय पुत्र अमन राजभर तथा महेंद्र राजभर का 10 वर्षीय पुत्र आर्यन करीब 10 बजे अपने खेत से लौटते समय पास के तालाब में हाथ- पैर धोने के लगे तभी आर्यन का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया, डूबते हुए आर्यन को बचाने के लिए जैसे ही अमन तालाब की तरफ गया तो उसका भी पैर फिसल गया, वह भी तालाब में जा गिरा और दोनों तालाब में डूबने लगे।

पास में ही खड़े आर्यन का भाई आकाश दोनों भाइयों को डूबते हुए देखकर शोर मचाने लगा, शोर सुनकर जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तक अमन और आर्यन पानी में डूब चुके थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। फिर पराऊगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने जवाब दे दिया गया। तत्पश्चात परिवार के लोग दोनों को लेकर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए परंतु वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनो समेत पूरे में कोहराम मच गया।

बताते चलें कि अमन अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा था तथा आर्यन अपने दो भाईयों में सबसे छोटा था, अचानक अपने नौनिहाल को खो चुकी अमन की माता सरिता देवी और आर्यन की माता रेनू देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। अमन और आर्यन के पिता गांव में ही रहकर कृषि कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पराऊगंज (थाना जलालपुर) चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही जुट गये।
Previous articleजौनपुर : अबूझ कारण से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next articleजौनपुर : देश को खतरा दुर्जनों की दृष्टता से नहीं, सज्जनों की शांति से है- अनिल मिश्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?