जौनपुर : ताहिरपुर के बच्चों की बेबाकी से प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री

जौनपुर : ताहिरपुर के बच्चों की बेबाकी से प्रसन्न हुए मुख्यमंत्री

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                पूर्वांचल विश्विद्यालय में सभा को संबोधन करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाये गए डिस्कवरी लैब की तरह बनाये गए स्टाल का निरीक्षण किये। मुख्यमंत्री योगीजी द्वारा निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर सिकरारा के छात्र छात्राओं काजल बानो, वैष्णवी सिंह, मानवी प्रजापति, संस्कृति गौतम, अंश चौरसिया, मयंक प्रजापति, अनंत मौर्य से इन उपकरणों के बारे में पूछने पर बच्चों द्वारा बहुत ही बेबाकी से जवाब पाकर बहुत खुश हुए। काजल बानो ने तो 30 सेकंड के अंदर 75 जनपदों के नाम बताया तो मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की।
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में भी इन बच्चों का जिक्र करते हुए शिक्षकों की जमकर सराहना किया। इस दौरान वहां उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा बताया गया कि जनपद के 218 विद्यालयों में डिस्कवरी लैब का निर्माण होना है तथा जनपद के लगभग 700 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था हो गई है। तथा प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस तरह के 150 से अधिक उपकरण विद्यालय में स्थापित हैं जिससे विद्यालय के बच्चों में शुरू से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। इस दौरान वहाँ राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक सोनकर, संयुक्ता सिंह व सहायक अध्यापिका शिप्रा सिंह उपस्थित रही।
Previous articleभ्रष्टाचारियों को योगी की खुली चेतावनी, जब्त करेंगे सात पीढ़ी की कमाई
Next articleजौनपुर : महाप्रबंधक ने किया जन सुविधाओं का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?