36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया अमृत महोत्सव

जौनपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया अमृत महोत्सव

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               आजादी के 75वें वर्ष पर मंगलवार को नगर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर अमृत महोत्सव मनाया गया। वक्ताओं ने इस मौके पर शहीदों को स्मरण किया।
प्राचीन दुर्गा मंदिर से भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। खुटहन रोड, पुरानी बाजार, गोलाबाजार, मेन रोड और चौराहा होते पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंच कर तिरंगा यात्रा संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। सबसे आगे एक पिकअप पल भारत माता की झांकी सजाई गई थी। जिस पर देशभक्ति गाने बज रहे थे। देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा राष्ट्र प्रेम में डूब गया। इस दौरान वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया।
तिरंगा यात्रा की सफलता पर व्यवस्थापक मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस मौके पर अजय सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, जगदंबा प्रसाद पांडेय, आनंद कुमार बरनवाल, संजय कुमार विश्वकर्मा, कपूरचंद जायसवाल, उषा मौर्या, धर्मचंद गुप्ता, डा.रामसूरत बिंद, अवधेश पांडेय, कृष्ण कुमार बरनवाल,राजेश श्रीवास्ते,ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209632
Total Visitors
876
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This