37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सुपर सीडर से धान के खेत मे सीधी बुआई का कराया गया प्रदर्शन

जौनपुर : सुपर सीडर से धान के खेत मे सीधी बुआई का कराया गया प्रदर्शन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                        कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को लेफ्लेट एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) को उपलब्ध कराए गए फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्र सुपर सीडर का विकास खण्ड सिरकोनी के ग्राम पंचायत धनेजा के किसान सुनील निषाद के एक हेक्टेयर धान के खेत मे सीधे गेहूँ की बुआई कराकर प्रदर्शन कराया गया।
उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि किसान धान के खेत में कटाई के बाद खड़े ठूठ में नमी होने पर सीधे रबी फसलों की बुआई यथा चना, मटर, सरसो एवं गेहूँ की करा करा सकते है। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि धान की कटाई के बाद खेत तैयार कर गेहूँ की बुआई करने के लिए समय बहुत कम रहता है। किसान शीघ्र बुआई करने के लिए खेत मे आग लगा देते है जिससे मृदा एवं पर्यावरण दोनों को नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि किसान खेत मे कदापि न आग लगाए बल्कि पराली को यूरिया या वेस्ट डी कंपोजर से खेत में सड़ा कर इसके बाद सुपर सीडर या हैपी सीडर से परती खेत में पर्याप्त नमी में सीधे गेहूँ, चना, मटर की समय से बुआई कराकर कृषि निवेशों की बचत करते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर एटीएम सुमन्त यादव, राजेन्द्र प्रसाद, कमलेश यादव, आशुतोष तिवारी, राधेश्याम निषाद आदि किसान मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37110633
Total Visitors
639
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This